ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
21 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

पी आर से डीजल निकाल कर बेचने का आरोप दो पुलिसकर्मी निलंबित

पी आर से डीजल निकाल कर बेचने का आरोप दो पुलिसकर्मी निलंबित
पी आर से डीजल निकाल कर बेचने का आरोप दो पुलिसकर्मी निलंबित — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बरेली शाही। आपातकालीन सेवा 112 की पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों पर सरकारी वाहन से कथित डीजल निकालकर बेचने और उसकी रकम वसूलने का आरोप लगा है। मामले से संबंधित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

वायरल वीडियो और फोटो में पीआरवी वाहन से डीजल निकालने, उसे पेट्रोल पंप के माध्यम से बेचने और इसके बदले रुपये लेते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद थाना प्रभारी की ओर से रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी गई।

रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल मोंटी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, मामले में शामिल बताए जा रहे होमगार्ड मुकेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड विभाग के कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।

पुलिस विभाग ने पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू करा दी है। जांच में सरकारी वाहन से डीजल निकाले जाने, उसे पेट्रोल पंप के जरिए बेचे जाने और रकम वसूले जाने के आरोपों की पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो

और फोटो के अलावा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस महकमे में इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Manoj Kumar kashyap
Manoj Kumar kashyap
Mandal Bureau chief · City News 24
Bareilly
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें