ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
4 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: प्रस्तावित 103 परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए एसडीएम को दो दिन की मोहलत डीएम ने मांगी रिपोर्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: प्रस्तावित 103 परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए एसडीएम को दो दिन की मोहलत डीएम ने मांगी रिपोर्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: प्रस्तावित 103 परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए एसडीएम को दो दिन की मोहलत डीएम ने मांगी रिपोर्ट — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूं। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय ने प्रस्तावित 103 परीक्षा केंद्रों का स्थलीय परीक्षण कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिए हैं, ताकि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर मुहर लगाई जा सके।बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी विवादित विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। उप जिलाधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में विद्यालयों का परीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि वहां परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त सुविधाएं, बेहतर भवन तथा उचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दशा में डिबार घोषित परीक्षा केंद्र को सूची में शामिल न किया जाए।तहसीलवार 103 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए तहसील सदर में 41, बिल्सी में 21, बिसौली में 18, दातागंज में 17 और सहसवान में 6 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों को लेकर ऑनलाइन आपत्तियां भी मांगी गई थीं। तहसील सदर में 38, बिल्सी में 13, बिसौली में 16, दातागंज में 13 और सहसवान में एक सहित कुल 81 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।68,035 परीक्षार्थी होंगे पंजीकृत वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में हाईस्कूल के 37,578 तथा इंटरमीडिएट के 30,457 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल 68,035 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि वर्ष 2026 में कुल 67,945 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 90 परीक्षार्थी अधिक हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव सहित सभी उप जिलाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें