ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
21 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा2 मिनट पढ़ें

रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ — शिक्षा | City News 24

जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए “मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ 21 सितंबर 2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को पारंपरिक मूंज शिल्पकला में कौशल प्रदान कर उन्हें रचनात्मक एवं आजीविका उन्मुख गतिविधियों से जोड़ना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका, आईएएस, जिलाधिकारी, रायबरेली रहीं। इस अवसर पर उन्होंने महिला बंदियों को कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अवसर प्रदान करने के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में श्रीमती अंजुलता, आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली; श्री बिश्व मोहन सिंह कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी ऊंचाहार; श्री प्रभात सिंह, जेल अधीक्षक, जिला कारागार, रायबरेली; श्री हिमांशु रौतेला, जेलर, जिला कारागार, रायबरेली तथा श्री पंकज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी ऊंचाहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री बिश्व मोहन सिंह कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी ऊंचाहार ने अपने संबोधन में महिला बंदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कौशल विकास न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि भविष्य में आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक आजीविका की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा सीखी गई कला को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मूंज शिल्पकला प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को मूंज से विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एनटीपीसी ऊंचाहार के सीएसआर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी ऊंचाहार के नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा एक प्रेरक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक जिम्मेदारी तथा स्वच्छ परिवेश के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा महिला बंदियों को भोजन पैकेट एवं कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। एनटीपीसी ऊंचाहार अपने सीएसआर प्रयासों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें