गणेश विसर्जन को लेकर सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह ने बरुआसागर तालाब का किया निरीक्षण

विसर्जन यात्राओं के रूट का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*
बरुआसागर। गणेश उत्सव के समापन एवं गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह ने सोमवार को बरुआसागर तालाब पहुंचकर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब पर होने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही विभिन्न गणेश समितियों की विसर्जन यात्राओं के रूट की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से जबर गणेश समिति की प्रस्तावित विसर्जन यात्रा के रूट का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने यात्रा के दौरान आने वाले प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही तालाब पर विसर्जन के समय भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक राहुल सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं जबर गणेश समिति के आयोजक मनोज शर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे और पुलिस अधिकारियों के साथ गणेश विसर्जन को लेकर आवश्यक चर्चा की।
सीओ रक्षपाल सिंह ने बताया कि गणेश विसर्जन को देखते हुए पुलिस बल को आवश्यक स्थानों के साथ-साथ विसर्जन स्थल पर भी तैनात किया जाएगा। विसर्जन यात्राओं के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं उपद्रवी तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
पुलिस अधिकारियों ने गणेश समितियों एवं आयोजकों से भी अपील की कि वे विसर्जन यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से गणेश उत्सव का समापन कराएं।

सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल से हिन्दू रक्षा दल के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

महराजगंज कस्बे में नाला सफाई न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी








