स्थायी प्रेस क्लब व पत्रकार कॉलोनी की मांग को लेकर आरपीएसएस ने सौंपा ज्ञापन

एटा। राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ (आरपीएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद उर्फ बबलू चक्रवर्ती के निर्देशन में सोमवार को एटा और कासगंज के पत्रकार जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए। पत्रकारों ने सभा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्थायी और सर्वसुविधायुक्त प्रेस क्लब की स्थापना तथा पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए पत्रकार कॉलोनी विकसित किए जाने की मांग की। संगठन का कहना है कि जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यरत अनेक पत्रकार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। प्रेस क्लब नहीं होने के कारण पत्रकारों को विभिन्न मौसम में बैठकों और पत्रकारिता संबंधी कार्यों के लिए उचित स्थान की समस्या का सामना करना पड़ता है। आरपीएसएस ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था भी जरूरी है। संगठन ने मांग की कि इस योजना की शुरुआत एटा जिले से की जाए। ज्ञापन के दौरान पत्रकारों ने संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद उर्फ बबलू चक्रवर्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सन्मति बाबू जैन, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, अभय गुप्ता, राज वर्मा, अल्पना राजपूत, सुनील कुमार शाक्य, संजीव दुबे, भूपेंद्र सिंह, महेश बाबू, सूरज कुमार, कल्पेश कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार, तिलकराज, विनोद मल्होत्रा, हरिकेश बघेल सहित करीब चार दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।

दतिया सालोन बी में खम्भे पर लगी लाइट सालों से खराब है कोई सुनवाई नहीं है

गणेश विसर्जन को लेकर सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह ने बरुआसागर तालाब का किया निरीक्षण
IIpshita chaurasiya







