ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
22 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

आमने-सामने भिड़ीं बस-पिकअप, पिकअप चालक की मौत; दो गंभीर

आमने-सामने भिड़ीं बस-पिकअप, पिकअप चालक की मौत; दो गंभीर
आमने-सामने भिड़ीं बस-पिकअप, पिकअप चालक की मौत; दो गंभीर — दुर्घटना | City News 24

अलीगंज। अलीगंज-कायमगंज मार्ग पर बघार पुलिया के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक स्टेयरिंग में फंस गया। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस का परिचालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि महिंद्रा पिकअप कायमगंज की ओर से अलीगंज आ रही थी। इसी दौरान एटा की ओर से आगरा डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 85 डीटी 4025 बघार पुलिया के पास पहुंची। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया। क्रेन और बुलडोजर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। काफी प्रयास के बाद पिकअप चालक 40 वर्षीय विपिन यादव पुत्र अर्जुन सिंह निवासी तालिग्राम, छिबरामऊ को बाहर निकाला गया। सीएचसी अलीगंज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में रोडवेज परिचालक 48 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र मनीराम निवासी नगला सीता, थाना हाईवे, मथुरा तथा 35 वर्षीय रिहान पुत्र इरशाद निवासी कायमगंज घायल हुए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एटा रेफर कर दिया गया। परिचालक के मुताबिक बस करीब 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से एटा की ओर जा रही थी। सामने से आई पिकअप से अचानक टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से चला गया। बस में करीब सात यात्री सवार बताए गए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें