सावन के दूसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर की ड्रोन से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था परखी

एटा। सावन माह के द्वितीय सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर एटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी और चेकिंग की। ड्रोन सर्वे के दौरान मंदिर परिसर के साथ ही आसपास के स्थानों को भी बारीकी से खंगाला गया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। सावन सोमवार पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा मंदिर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए ड्रोन तकनीक का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक, एलआईयू के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रायबरेली में बरगद चौराहे के ओला सर्विस सेंटर पर ग्राहकों का फूटा गुस्सा, महीनों से स्कूटी खड़ी होने का आरोप

दतिया जिले के प्रमुख आइकॉनिक स्थल सेवा से संकल्प अभियान के तहत दतिया में विभिन्न स्थानों पर हुआ ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलन








