ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
25 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

नागदा में गोस-ए-आजम की ग्यारहवीं पर हुआ भव्य इज्तेमा अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी विशेष दुआ,

नागदा में गोस-ए-आजम की ग्यारहवीं पर हुआ भव्य इज्तेमा
अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी विशेष दुआ,
नागदा में गोस-ए-आजम की ग्यारहवीं पर हुआ भव्य इज्तेमा अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी विशेष दुआ, — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

नागदा। दावते इस्लामी इंडिया की ओर से नागदा में गोस-ए-आजम की ग्यारहवीं के अवसर पर विशेष इज्तेमा आयोजित किया गया। धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ हुए आयोजन में नागदा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में उलमा-ए-अहले सुन्नत, इमामों और धर्मगुरुओं ने शिरकत की।

इज्तेमा के दौरान हाजी इफ्तेखार निजामी ने गोस-ए-आजम की सीरत, धार्मिक योगदान और समाजसेवा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद और मानव सेवा के महत्व को भी बताया। मौजूद लोगों ने तकरीर को ध्यानपूर्वक सुना।

खजूर वितरण के बाद हुआ लंगर

कार्यक्रम में शामिल अकीदतमंदों के लिए विशेष रूप से खजूर वितरित की गई। धार्मिक कार्यक्रम और दुआ के बाद लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान देर रात तक धार्मिक माहौल बना रहा।

देश की तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ

इज्तेमा के समापन अवसर पर विशेष दुआ की गई। इसमें देश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के साथ समाज में आपसी भाईचारा कायम रहने और लोगों के स्वस्थ रहने की दुआ मांगी गई।

कार्यक्रम में दावते इस्लामी इंडिया के कार्यकर्ताओं के अलावा गणमान्य नागरिक और उलमा-ए-अहले सुन्नत मौजूद रहे। इस अवसर पर उलमाओं को इस्लामी पुस्तकों के उपहार भी भेंट किए गए। आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें