खेत के रस्ते को लेकर मारपीट में चार वांछित गिफ्तार।

जिला बरेली। भुता। खेत के निकास के रास्ते को लेकर हुई मारपीट के मामले में थाना भुता पुलिस ने चार वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों की गिरफ्तारी लाडपुर मुड़िया पुलिया के पास फरीदपुर रोड से की गई। आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक ग्राम लाडपुर मुड़िया निवासी अनिल कुमार ने चार अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि तीन अगस्त को खेत के निकास के रास्ते को लेकर आरोपित उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में विपिन के सिर में चोट आई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित आरोपित लाडपुर मुड़िया पुलिया के पास खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आकाश पुत्र निकलेश सिंह (25), सुरजीत सिंह पुत्र पृथ्वीपाल (32), धनपाल पुत्र प्रेमपाल (25) और सौरभ यादव पुत्र प्रेमपाल (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपित सौरभ यादव के कब्जे से एक डंडा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सौरभ ने विपिन के सिर में डंडा मारने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ धारा 191(2), 115(2), 352, 333, 351(3) और 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र के साथ कांस्टेबल सचिन कुमार, गगन चौधरी, अरविंद, कुलदीप मोतला और विकास कुमार शामिल रहे।

नवाबगंज में बंदर की करंट लगने से मौत गौ रक्षा के जिला अध्यक्ष दीपक पंडित ने स्थानीय लोगों के साथ कराया विधि विधान से अंतिम संस्कार।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दबोह में गूंजा वन्दे मातरम्, 250 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक गायन








