दतिया/ भांडेर, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांत के लिए चयनित की गई दीपा कौरव

📰 दतिया/भांडेर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “मेरे सपनों का भारत” जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में जनशिक्षा केंद्र खिरिया आलम के माध्यमिक विद्यालय घनश्यामपुर की छात्रा रविन्द्र सिंह कौरव की पुत्री दीपा कौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं भांडेर ब्लॉक का नाम रोशन किया। दीपा कौरव ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश प्रतापसिंह कौरव एवं समस्त स्टाफ शिक्षकों, के सहयोग से अभिभावकों , क्षेत्रवासियों का नाम रोशन किया है और खुशी का माहौल है।इस सफलता का श्रेय छात्रा के साथ-साथ उनके गाइड शिक्षिका (श्री मती दीक्षा कौरव) को भी दिया गया, जिनके मार्गदर्शन में दीपा ने प्रतियोगिता की तैयारी की। छात्रा एवं गाइड शिक्षक को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

बदायूँ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*








