ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
2 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

जयपुर में वाहन चोरी का खुलासा, मुहाना थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

जयपुर में वाहन चोरी का खुलासा, मुहाना थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
जयपुर में वाहन चोरी का खुलासा, मुहाना थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार — अपराध | City News 24

जयपुर।

जयपुर दक्षिण में मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल RJ23JS4995 बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज IPS के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के निकट सुपरविजन में मुहाना थाना प्रभारी मुकेश कुमार खरड़िया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

चाय की दुकान के सामने खड़ी बाइक हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 को परिवादी रामरतन बिजानिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि खरबास सर्किल, हरियल स्टेट ऑफिस के पास स्थित उनकी चाय की दुकान के सामने शाम करीब 7 बजे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। इसके बाद वह दुकान के काम में व्यस्त हो गए। रात करीब 10 बजे दुकान बंद करते समय बाइक मौके पर नहीं मिली।

आस-पास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद परिवादी ने पुलिस को सूचना दी। चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर RJ23JS4995, इंजन नंबर HA10AGK4B16355 और चेसिस नंबर MBLHAW084K4B08516 बताया गया।

मामले में मुहाना थाने में मुकदमा नंबर 207/2026, धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

वाहन चोरी की वारदात के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले रास्तों की जांच की। पुलिस ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही चालानशुदा एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।

लगातार प्रयास और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने रानू अली और साजिद को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रानू अली पुत्र अहसान अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुराने थाने के पीछे, लाखेरी, थाना लाखेरी, जिला बूंदी।
  1. साजिद पुत्र मोहम्मद शहजाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी तमोलियों के कुएं के पास, मंडी लाखेरी, थाना लाखेरी, जिला बूंदी।

पुलिस टीम

कार्रवाई में मुकेश कुमार खरड़िया, थाना प्रभारी मुहाना, हेड कांस्टेबल शिव सिंह 588, एचसी रूप सिंह 1130, कांस्टेबल हरिओम 7380, कांस्टेबल बनवारी 4323, कांस्टेबल लालूराम 10018 तथा तकनीकी शाखा जयपुर दक्षिण के एचसी लोकेश और एचसी रामसिंह शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें