रायबरेली के टेकारी स्टेट कोर्ट में सेंधमारी, कुलदेवी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और आभूषण चोरी
करीब आठ ताले काटकर अंदर घुसे चोर, किचन और बेडरूम को भी खंगाला; करोड़ों की चोरी की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दादू स्थित टेकारी स्टेट कोर्ट में गुरुवार देर रात चोरों ने पीछे से प्रवेश कर करीब आठ ताले काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कोर्ट परिसर स्थित राजा अखिलेश्वरी प्रताप सिंह के परिवार के कुलदेवी मंदिर को निशाना बनाते हुए अष्टधातु की शिव-पार्वती प्रतिमाओं सहित गणेश, लक्ष्मी और दुर्गा प्रतिमा से जुड़े आभूषण चोरी कर लिए। किचन और बेडरूम भी खंगाले गए। करोड़ों की चोरी की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूचना पर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मैनेजर व चौकीदारों समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरी गए सामान की सूची और कीमत का पता लगाने में जुटी है।

जयपुर में वाहन चोरी का खुलासा, मुहाना थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

बहराइच में फर्जी पुलिसकर्मियों का खुलासा, वर्दी पहनकर दुकानदारों को जेल भेजने की धमकी देकर करते थे वसूली; गांजा, तमंचा और नीली-लाल बत्ती लगी कार बरामद








