श्रावस्ती: खलिहान की जमीन पर कब्जे का आरोप, सड़क पर छप्पर रखने से आवागमन बाधित

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती की ग्राम पंचायत हरैया तराई के मजरा लालपुर चौराहा पर स्थित खलिहान की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाटा संख्या 399 पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क की पटरी पर अवैध रूप से छप्पर रखकर रास्ते को बाधित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की पटरी पर छप्पर रखे जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बाधित होने के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों को जान-माल के नुकसान का खतरा सता रहा है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से ग्राम सभा जानकीनगर को जाने वाले बड़े वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों के आवागमन और स्थानीय कार्यों पर असर पड़ रहा है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग इस मामले में संबंधित राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन से खलिहान की भूमि की जांच कराने, जमीन की पैमाइश कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा सड़क की पटरी से कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग की जा रही है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जांच और आवश्यक कार्रवाई कब तक करते हैं।

रायबरेली के टेकारी स्टेट कोर्ट में सेंधमारी, कुलदेवी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और आभूषण चोरी

जयपुर में वाहन चोरी का खुलासा, मुहाना थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार









