बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी

बहराइच 04 अक्टूबर। पेंशनधारकों की पेंशन सम्बन्धी प्रकरणों एवं शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों/आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक पेंशन सम्बन्धी प्रकरण की सुनवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों को यह भी निर्देष दिया गया है कि सुनवाई के सम्बन्ध में दिवस का विवरण कार्यालय में पेन्ट कराया जाय। डीएम श्री पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पिछले 05 वर्षों में सेवानिवृत्त हुए शासकीय कार्मिकों के सेवानिवृत्तिक पावनों से संबंधित सूचना वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा आगामी छः माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची भी वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिससे कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक पावनों का ससमय भुगतान किया जा सके।

बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति

बहराइच: पयागपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, DM-SSP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं








