ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
5 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्राकृतिक2 मिनट पढ़ें

सई नदी की स्वच्छता के लिए आगे आए सुनिए कथा रघुनाथ की टीम का सफाई अभियान के चौथे दिन शहीद स्मारक पर चला विशेष अभियान

नदियां हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं - शैलेंद्र अग्निहोत्री

सई नदी की स्वच्छता के लिए आगे आए सुनिए कथा रघुनाथ की टीम का सफाई अभियान के चौथे दिन शहीद स्मारक पर चला विशेष अभियान
नदियां हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं - शैलेंद्र अग्निहोत्री — प्राकृतिक | City News 24

रायबरेली के शहीद स्मारक के निकट स्थित सई नदी की स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान नदी तट एवं आसपास फैली गंदगी को साफ करते हुए लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने के प्रति जागरूक किया गया। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने कहा कि, “नदियां हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं। केवल सरकार या प्रशासन के भरोसे स्वच्छता संभव नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सई नदी को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर चलाए जाने चाहिए।” अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष रायबरेली विवेक मिश्रा ने कहा कि, “सई नदी हमारी आस्था, संस्कृति और जनजीवन से जुड़ी हुई है। इसकी स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनअभियान होना चाहिए। संगठन के कार्यकर्ता समाज के सहयोग से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।” अभियान में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनपद के विभिन्न वार्डों के सभासदों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सभी ने आमजन से नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की विशेष रूप से पल्लू मिश्रा द्वारा लगातार चार दिनों से सई नदी की स्वच्छता के लिए किए जा रहे अथक प्रयास, श्रम एवं जनजागरूकता अभियान की सभी उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि पल्लू मिश्रा का यह पुनीत एवं जनहितकारी प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प एवं जनसहयोग से नदियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाया जा सकता है। सभी ने पल्लू मिश्रा से भविष्य में भी इसी प्रकार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य निरंतर करते रहने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर शेखर शुक्ला,दीपू सिंह, बबलू सिंह तकिया, विनय शंकर शुक्ला ,गजेंद्र शुक्ला,अजय मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, ,बबली शुक्ला, विष्णु तिवारी, राकेश द्विवेदी, राजन दीक्षित, दिलीप सिंह अभिषेक उपाध्याय, शशि कांत शुक्ला, निलेश सचान सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें