ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
5 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

क्षमता से ज्यादा विस्फोटक मिलने पर पटाखा फैक्ट्री सील प्रशासन व पुलिस का निरीक्षण,कई अनियमितताएं मिलीं

क्षमता से ज्यादा विस्फोटक मिलने पर पटाखा फैक्ट्री सील प्रशासन व पुलिस का निरीक्षण,कई अनियमितताएं मिलीं
क्षमता से ज्यादा विस्फोटक मिलने पर पटाखा फैक्ट्री सील प्रशासन व पुलिस का निरीक्षण,कई अनियमितताएं मिलीं — प्रशासन | City News 24

अनुविभाग बैरसिया के ग्राम बांदीखेड़ी स्थित पटाखा फैक्ट्री का प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में निर्धारित क्षमता से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण पाए जाने सहित कई अन्य अनियमितताएं सामने आईं। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम ने फैक्ट्री को मौके पर ही सीलबंद कर दिया।फैक्ट्री का निरीक्षण एसडीएम बैरसिया शिवांगी बघेल, एसडीओपी तहसीलदार एवं थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में विस्फोटक सामग्री के निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण के साथ ही सुरक्षा एवं संचालन से संबंधित अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। प्रशासन के अनुसार, जांच में सामने आई अनियमितताएं विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में पाई गईं। इसके बाद प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विस्फोटक सामग्री के निर्माण, रख-रखाव एवं भंडारण में निर्धारित सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही से जनसुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है, इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विस्फोटक सामग्री से संबंधित गतिविधियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें