ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

जयपुर दिनदहाड़े ओपन जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या, सिर में लगी गोली

जयपुर दिनदहाड़े ओपन जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या, सिर में लगी गोली
जयपुर दिनदहाड़े ओपन जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या, सिर में लगी गोली — अपराध | City News 24

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई। धावास रोड स्थित जानकी विहार इलाके में सांगानेर ओपन जेल के कैदी गंगासहाय कुमावत (45-50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ रिपोर्ट्स में मृतक का नाम मोहन कुमावत भी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गंगासहाय मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। अच्छे आचरण के चलते उसे सांगानेर ओपन जेल में शिफ्ट किया गया था। बुधवार शाम करीब 5:45 बजे वह दिनभर का काम खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से वापस ओपन जेल लौट रहा था।

इसी दौरान स्कूटी/बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया और ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली हेलमेट को चीरते हुए उसके सिर में लगी। गंभीर चोट के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

2018 के मर्डर से जुड़ा बदले का एंगल

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और बदले का एंगल सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि गंगासहाय ने वर्ष 2018 में मोती डूंगरी इलाके के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र गुर्जर की धावास में हत्या की थी। इस मामले में उसे वर्ष 2022 में सजा हुई थी।

पुलिस को आशंका है कि महेंद्र गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए गंगासहाय की रेकी की गई और ओपन जेल लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने शुरू की शूटरों की तलाश

वारदात की सूचना मिलते ही जयपुर पश्चिम DCP प्रशांत किरण के निर्देश पर करणी विहार, भांकरोटा और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे जयपुर कमिश्नरेट में A-श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नकाबपोश हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही हैं।

धावास रोड, जानकी विहार | जयपुर 📰 CITY NEWS 24

#CityNews24 #JaipurNews #BreakingNews #KarniVihar #JaipurCrime #MurderCase #OpenJail #SanganerOpenJail #Firing #CrimeNews #RajasthanNews #JaipurPolice

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें