ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
6 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश संभाग आयुक्त ने ली भूमि आवंटन संबंधी बैठक

भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश संभाग आयुक्त ने ली भूमि आवंटन संबंधी बैठक
भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश संभाग आयुक्त ने ली भूमि आवंटन संबंधी बैठक — प्रशासन | City News 24

भोपाल । संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने भूमि अमृत 2.0 योजनांतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम बागमुगलिया, तहसील कोलार स्थित भूमि को सीवेज एसटीपी एवं आईपीएस निर्माण के लिए नगर निगम भोपाल के पक्ष में आवंटित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। ग्राम-शहर भोपाल, तहसील हुजूर, शहर वृत्त स्थित 6.240 हेक्टेयर भूमि को झुग्गी मुक्त भोपाल, सुराज नीति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए आवास निर्माण हेतु भूमि नगर निगम भोपाल के पक्ष में आवंटित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम आचारपुरा में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पक्ष में आवंटित करने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने ग्राम कोटरा सुल्तानाबाद, टीटी नगर स्थित भूमि को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय भवन निर्माण के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पक्ष में आवंटित करने संबंधी नक्शे पुन: संशोधित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम हिनोतिया आलम, तहसील कोलार तथा ग्राम बेहटा बैरागढ़ स्थित भूमि को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए नगर निगम भोपाल के पक्ष में आवंटित किए जाने हेतु पुन: प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें