*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

प्रेस नोट
नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.10.2026 को नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध की स्थिति तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया। साथ ही महोदय द्वारा कहा गया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

बदायूं:ब्लैकआउट मॉकड्रिल का सफल आयोजन, परखी गयीं आपातकालीन तैयारियाँ

रायबरेली में कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को दी गई ब्रीफिंग







