ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा2 मिनट पढ़ें

जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति बैठक हुई संपन्न

जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति बैठक हुई संपन्न
जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति बैठक हुई संपन्न — शिक्षा | City News 24

रायबरेली‌ में 14 अगस्त 2026‌‌ को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राना बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति में निर्मित सभागार एवं पुस्तकालय के सुचारु संचालन हेतु गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभागार एवं पुस्तकालय को जनोपयोगी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभागार एवं पुस्तकालय के संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता एवं जिम्मेदारियों के निर्धारण, संचालन के लिए वित्तीय प्रबंधन एवं संसाधनों की व्यवस्था, भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं की अधिकतम उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना, नियमित रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की व उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में एक उप समिति का गठन किए जाने के निर्देश दिए, उप समिति द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से अध्ययन करते हुवे समिति की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राना बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति से जुड़ा यह सभागार एवं पुस्तकालय जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ विद्यार्थियों, युवाओं, साहित्यप्रेमियों एवं आमजन के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि संचालन की ऐसी प्रभावी व्यवस्था तैयार की जाए, जिससे भवन एवं पुस्तकालय का अधिकतम और निरंतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभागार एवं पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही साफ-सफाई, रख-रखाव, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए। साथ ही संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन एवं वित्तीय प्रबंधन की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभागार एवं पुस्तकालय के लोकार्पण से संबंधित तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोकार्पण से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परिसर को बेहतर सुविधाओं के साथ आमजन के लिए उपयोगी बनाया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित समिति के संबंधित प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें