ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
खेल1 मिनट पढ़ें

जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित
जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित — खेल | City News 24

रायबरेली में 14 अगस्त 2026 को‘‘वंदे मातरम के 150 साल’’ और ‘‘विकसित भारत/2047 के लिए युवा शक्ति’’ की राष्ट्रीय थीम के तहत, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बटालियन हेडक्वार्टर आईटीआई कैंपस में 66 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स की अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति की भावना तथा खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। जिलाधिकारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सम्मानित कैडेट्स को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति हैं। एनसीसी के माध्यम से उनमें जिम्मेदारी, अनुशासन और समाज एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आईटीआई रायबरेली के जनरल मैनेजर हरथीश, 66 यूपी बटालियन रायबरेली के कमान अधिकारी कर्नल उदय भानु, जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह सहित संबंधित अधिकारी, एनसीसी से जुड़े पदाधिकारी एवं कैडेट्स उपस्थित रहे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें