ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
टेक्नोलॉजी1 मिनट पढ़ें

रीवा में एबीवीपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

रीवा में एबीवीपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
रीवा में एबीवीपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर — टेक्नोलॉजी | City News 24

रीवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रीवा शहर में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। टीआरएस कॉलेज के पास स्थित विवेकानंद पार्क से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के माध्यम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं के मन में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। यात्रा में टीआरएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ एबीवीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यात्रा में करीब 75 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। विशाल तिरंगे के साथ युवाओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Krishna singh
Krishna singh
रिपोर्टर · City News 24
Rewa, Madhya Pradesh
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें