बदायूं पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

बदायूँ। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुष्पांजलि एवं पुष्पचक्र अर्पित किए गए। पुलिस गार्द ने शोक शस्त्र एवं सलामी देकर वीर शहीदों को सम्मान दिया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से वीर शहीद पुलिसकर्मियों के त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

बदायूं:दातागंज नगर पालिका में ₹61.21 लाख की लागत से बने आधुनिक सभागार और अतिथि कक्ष का लोकार्पण

हरदोई में ज्वेलरी चोरी का गिरोह पकड़ा, आकाश पांडेय गिरफ्तार







