जनता दर्शन में एक्शन मोड में दिखी ज़िलाधिकारी श्रावस्ती
DM अन्नपूर्णा गर्ग ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए

🚨 जनता दर्शन में एक्शन मोड में दिखीं DM अन्नपूर्णा गर्ग
8 शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, अधिकारियों को फोन कर दिए त्वरित निस्तारण के आदेश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि कब्जे, राशन व्यवस्था और पारिवारिक विवाद समेत विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
जनता दर्शन में कुल 8 शिकायतें सामने आईं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
DM अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि मौके की वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी के एक्शन मोड में दिखाई देने से फरियादियों में भी अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद नजर आई।
श्रावस्ती/गिलौला से गौरव शर्मा की रिपोर्ट।

बदायूं पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

बदायूं:दातागंज नगर पालिका में ₹61.21 लाख की लागत से बने आधुनिक सभागार और अतिथि कक्ष का लोकार्पण







