ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
21 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

डीएम ने त्योहारों के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के दिये निर्देश

डीएम ने त्योहारों के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के दिये निर्देश
डीएम ने त्योहारों के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के दिये निर्देश — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 21 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आगामी त्योहारों एवं पर्वों के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, मिलावट तथा मदिरा की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मदिरा की मांग में वृद्धि होने के कारण अवैध एवं मिलावटी शराब तथा मादक पदार्थों की बिक्री और शराब की तस्करी की आशंका बढ़ जाती है। अवैध शराब के कारोबार से जहां शासन के राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं इसके सेवन से जनहानि की भी आशंका बनी रहती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया है कि इस उद्देश्य से इस आबकारी, पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। इन टीमों के माध्यम से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर संदिग्ध क्षेत्रों में निगरानी, जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पूरे जनपद में 6 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद में कुल 62 गांवों एवं स्थानों को अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की दृष्टि से संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया गया है। जिसमें क्षेत्र-1 थाना कोतवाली, भदोखर, मिल एरिया, हरचंदपुर, गुरुबख्शगंज, क्षेत्र-2 थाना बछरावां, शिवगढ़, क्षेत्र-3 थाना खीरों, लालगंज, सरेनी, क्षेत्र-4 थाना डीह, नसीराबाद, क्षेत्र-5 थाना डलमऊ, गदागंज, जगतपुर एवं क्षेत्र-6 ऊंचाहार थाना क्षेत्र के स्थान शामिल हैं। आबकारी क्षेत्र-1: बिबियापुर, अहिया रायपुर, भूएमऊ, मनेहरू, हरवंशखेड़ा, कल्यानपुर रैली, सनही, मक्कू का पुरवा, सिद्धा का पुरवा, मालिन का पुरवा, खसपरी, उफरामऊ, सरदार का पुरवा, कोड़रस, रहवां, पारा, मझिगवांराव, नया पुरवा, घाटमपुर, गोझरी, कोरिहर, चिलौला, गम्भीपुर, सोमवंशी का पुरवा, सराय दिगोसा, बरउवा, बढ़ईन का पुरवा, सरैया एवं बसिगवां।आबकारी क्षेत्र-2: पासीटूसी, उफरापुर, थुलेण्डी, बख्तावर खेड़ा, सई नदी के किनारे भौरेश्वर मंदिर के पास का क्षेत्र, बोधी खेड़ा, नया पुरवा एवं सर्वजीत सिंह का पुरवा। आबकारी क्षेत्र-3: मोहनपुरा, मुस्तकीमगंज, बेहटा सातनपुर, कलुवा खेड़ा, पृथ्वीखेड़ा, महरानीगंज, सेमरी कछियारा, नन्दाखेड़ा, गुलाब का पुरवा, गोबरे का पुरवा, बैरूवा रामपुर एवं भिखिया का पुरवा। आबकारी क्षेत्र-4: गोसाई का पुरवा, ठकुराइन का पुरवा एवं परइया। आबकारी क्षेत्र-5: जोहवा नटकी, सुरजूपुर, पासिन का पुरवा, पम्पापुर एवं उवरनी। आबकारी क्षेत्र-6: नया पुरवा भीटा, अरखा, भटेहरी, नरवापार एवं गुलरिहा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त रूप से अभियान संचालित करें तथा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा, गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएंगे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें