ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

भदोही खमरिया के विकास को मिली नई रफ्तार, पहली बार पूर्व मंत्री एवं विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

भदोही  खमरिया के विकास को मिली नई रफ्तार, पहली बार पूर्व मंत्री एवं विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
भदोही खमरिया के विकास को मिली नई रफ्तार, पहली बार पूर्व मंत्री एवं विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

भदोही खमरिया के विकास को मिली नई रफ्तार, पहली बार पूर्व मंत्री एवं विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

विधायक निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, नगरवासियों ने जताया आभार

खमरिया (भदोही)। नगर पंचायत खमरिया के विकास इतिहास में आज का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में याद किया जाएगा। नगर में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण पूर्व मंत्री एवं औराई विधायक दीनानाथ भास्कर के कर-कमलों द्वारा भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। विधायक निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण से नगर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण समारोह के दौरान माधो सिंह से तिरवा मार्ग सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं अन्य जनहितकारी कार्यों के साथ खमरिया स्थित शिव मंदिर के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों से नगर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही आवागमन और धार्मिक स्थलों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश का प्रत्येक गांव और शहर विकास की मुख्यधारा से जुड़े तथा हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खमरिया के विकास के लिए आगे भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र मनी अंसारी एवं अधिशासी अधिकारी अमित यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में सभासद अनुज बरनवाल, कृष्णकांत मौर्य, अकील खान सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित संजय जायसवाल ने भी विधायक दीनानाथ भास्कर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खमरिया के विकास के लिए उनके द्वारा कराए जा रहे कार्य नगर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। वहीं गंगाराम, शिवबू खान सहित अनेक स्थानीय नागरिकों ने विधायक के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। विकास की उम्मीदों को मिला नया आधार नगरवासियों का मानना है कि विधायक निधि से कराए जा रहे इन विकास कार्यों से खमरिया की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी। लंबे समय से बेहतर सड़क, धार्मिक स्थलों के विस्तार और अन्य बुनियादी सुविधाओं की अपेक्षा कर रहे लोगों के लिए यह लोकार्पण समारोह उत्साह और नई उम्मीद लेकर आया है। खमरिया के विकास को लेकर आयोजित यह समारोह केवल लोकार्पण कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नगर के उज्ज्वल भविष्य और विकास की नई दिशा का संदेश भी दे गया।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें