ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
21 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

आज किसान दिवस में कृषकों की सुनी गई समस्याएं

आज किसान दिवस में कृषकों की सुनी गई समस्याएं
आज किसान दिवस में कृषकों की सुनी गई समस्याएं — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूं: 21 अक्टूबर। उप कृषि निदेशक सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि, ऊर्जा, पशुपालन, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कृषक उपस्थित रहे। किसान दिवस का शुभारंभ उप कृषि निदेशक, बदायूँ ने किसानों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी किसान भाइयों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने की अपील की। उप कृषि निदेशक ने बताया कि रबी सीजन में सरसों, मटर, मसूर, चना एवं गेहूँ का राजकीय बीज प्राप्त करने के इच्छुक किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर बुकिंग करा सकते हैं। चयन होने के उपरांत ही किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसान दिवस के दौरान किसानों ने विभिन्न समस्याएं एवं जानकारियां अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम करौलिया निवासी नरव्रेश सिंह ने रहेड़िया एवं सैदपुर सहकारी समितियों पर डीएपी की उपलब्धता के संबंध में जानकारी मांगी, जिस पर एआर कोऑपरेटिव द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत, बरेली के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने आलू पर अनुदान के संबंध में जानकारी चाही, जिस पर जिला उद्यान अधिकारी, बदायूँ ने आलू की प्रजातियों एवं अनुदान से संबंधित जानकारी प्रदान की। ग्राम धीराबारी मजरा कमां निवासी हाकिम सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की लिमिट बढ़वाने से संबंधित समस्या रखी। इस पर जिला अग्रणी बैंक (पीएनबी) के प्रतिनिधि ने विस्तार से जानकारी देते हुए उनकी समस्या के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल करीम ने किसानों को अवगत कराया कि पशुओं को गलाघोंटू, मुंहपका-खुरपका तथा एलएचडी/लम्पी जैसी बीमारियों से बचाने के लिए अभियान चलाकर निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की। ग्राम उसावां निवासी रामबाबू यादव ने धान एवं बाजरा के क्रय केंद्रों के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बदायूँ के प्रतिनिधि ने बताया कि जनपद में धान खरीद के लिए कुल 46 तथा बाजरा खरीद के लिए 16 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों से निर्धारित क्रय केंद्रों के माध्यम से अपनी उपज की खरीद संबंधी जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध किया गया। उप कृषि निदेशक ने किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों से उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, ताकि किसानों को समयबद्ध तरीके से राहत मिल सके। अंत में उप कृषि निदेशक, बदायूँ ने किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें