राजनीति1 मिनट पढ़ें
हरदोई: पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

हरदोई: पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर शाहाबाद में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा सहित कई बड़े नेता शामिल हुए।
शाहाबाद के अंबेडकर पार्क में ब्लाक प्रमुख, भाजपा जिला पदाधिकारी और जिले की अन्य राजनैतिक हस्तियों ने भी उपेंद्र तिवारी को श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अपने पति पूर्व विधायक स्व उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया था
संबंधित ख़बरें









