ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
21 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

सहसवान में जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी आयोजित

सहसवान में जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी आयोजित
सहसवान में जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी आयोजित — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूं: 21 अक्टूबर। यूपी डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में गठित समूहों के सदस्यों के तृतीय वर्ष का एक दिवसीय जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी ब्लॉक परिसर सहसवान में ब्लॉक प्रमुख श्री विकान्त सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील करते हुए कृषक हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। गोष्ठी में जिला परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव, जैविक खेती की विधियों, समस्याओं के समाधान एवं सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ. पी.के. वर्मा ने जैविक विधि से फसल पोषक तत्व प्रबंधन तथा सहायक कृषि विकास अधिकारी डॉ. अन्जार अहमद ने दीमक एवं फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र उझानी के वैज्ञानिक डॉ. रौशन सिंह ने पशुओं के रखरखाव एवं रोग नियंत्रण की जानकारी दी। किसानों के जैविक उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए, जिससे स्थानीय बाजार में जैविक उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित किया जा सके। कार्यक्रम में जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा, वीटीएम सहसवान, प्रमाणीकरण संस्था के अवधेश कुमार सिंह, गठित समूहों के सदस्य, कृषक तथा सहयोगी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल प्रा. लि. के क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें