प्रशासन1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में साइबर ठगी रोकने के लिए एक सप्ताह चलेगा जागरूकता अभियान
नुक्कड़ नाटक से बताए जाएंगे बचाव के तरीके

रायबरेली साइबर ठगी रोकने के लिए एक सप्ताह चलेगा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से बताए जाएंगे बचाव के तरीके पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर जनपद में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। लखनऊ से आई सृजन एक सोच संस्था की टीम नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देगी। जिले के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक से बचने और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
संबंधित ख़बरें

हरदोई: थाना कछौना का पुलिस अधीक्षक ने आकस्मिक निरीक्षण किया
प्रशासन·1

रायबरेली में डीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षा
प्रशासन·2

हरदोई सड़क पर खड़े ट्रकों से लगा भीषण जाम एक घंटे तक परेशान रहे राहगीर
प्रशासन·2






