ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत1 मिनट पढ़ें

रन फॉर लाइफ’कैंसर जागरूकता के लिए एम्स भोपाल में आयोजित हुई ग्रीन रन

रन फॉर लाइफ’कैंसर जागरूकता के लिए एम्स भोपाल में आयोजित हुई ग्रीन रन
रन फॉर लाइफ’कैंसर जागरूकता के लिए एम्स भोपाल में आयोजित हुई ग्रीन रन — सेहत | City News 24

भोपाल । एम्स भोपाल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर सर्जरी) विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच एवं उपचार का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए “रन फॉर लाइफ – रन अगेंस्ट कैंसर” का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) माधवानंद कर (कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम्स दरभंगा) ने कैंसर की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार, नियमित शारीरिक व्यायाम और कैंसर मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के महत्व पर जोर दिया। संदेश जैन, उप निदेशक (प्रशासन) ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। प्रतिभागियों की आयु और क्षमता के अनुसार तीन श्रेणियां निर्धारित की गईं—बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और कैंसर से उबर चुके लोगों के लिए 1 किलोमीटर की ग्रीन वॉक, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, उनके परिजनों और आम नागरिकों के लिए 3 किलोमीटर की फन रन,वॉक तथा धावकों एवं फिटनेस प्रेमियों के लिए 5 किलोमीटर की ग्रीन रन। दौड़ से पूर्व प्रतिभागियों ने डॉ. मुद्दा सोफिया के मार्गदर्शन में योग सत्र में भाग लिया, जिसके पश्चात शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु सुश्री मोना दांगी और जसविंदर कौर द्वारा सामूहिक ज़ुम्बा सत्र का संचालन किया गया। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने अन्य विभागों के स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर इस आयोजन के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें