बदायूं:जिलाधिकारी और एसएसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बदायूं :रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास, महिला पुलिसकर्मियों ने भी लिया भाग

भदोही में 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी! PET-2026 के चलते बड़ा फैसला, लेकिन परीक्षा ड्यूटी वालों को नहीं मिलेगी राहत







