ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
31 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

डीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

डीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति संकल्पित रहने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें