ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
1 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

भिंड/दबोह में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई, छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि

भिंड/दबोह में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई, छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि
भिंड/दबोह में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई, छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, छात्राओं को बताया गया लौह पुरुष के जीवन और राष्ट्र एकता में योगदान का महत्व

दबोह (भिंड)। पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह (विद्यालय कोड 23030510432) में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षक अजय कुमार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण, चंदन-वंदन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भी लौह पुरुष के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं की छात्रा पिंकी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय, संघर्ष, व्यक्तित्व एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक दिनेश शाक्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, राजनीतिक कुशलता और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर आजादी के बाद देश की 500 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार मिला। इसी ऐतिहासिक योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने छात्राओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविन्द सिंह कौरव (आचार्य जी) ने किया, जबकि अंत में शिक्षक राममोहन हिननारिया ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका मीनू सिरोठिया, प्रह्लाद कुशवाह, नवीन पाल, मिथिलेश कुशवाह, अंजली कौरव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके ऐतिहासिक योगदान तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व से परिचित कराया गया। विद्यालय में आयोजित इस आयोजन ने छात्राओं को देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें