दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
खातेगांव में शराब तस्करों की दबंगई! चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत

देवास/खातेगांव। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी अपनी पुलिस टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब परिवहन की सूचना पर चेकिंग करने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब का परिवहन कर रहे एक ट्रक चालक ने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए थाना प्रभारी पर ट्रक चढ़ा दिया।
इस दर्दनाक घटना में टीआई दिलीप पुरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी ट्रक चालक के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण गंवाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी को विनम्र श्रद्धांजलि।
संबंधित ख़बरें

हरदोई घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो युवकों की दर्दनाक मौत
दुर्घटना·1

रायबरेली में तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पांच घायल
दुर्घटना·0

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर XUV दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत
दुर्घटना·2






