ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
2 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र किए वितरित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र किए वितरित — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में 02 नवम्बर 2026 को विधायक सलोन अशोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने आज रिफार्म क्लब लॉन के मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तत्वाधान में आयोजित ’जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला-2026’ के द्वितीय दिवस पर समूह द्वारा उत्पादित किये जा रहें उत्पादों को उच्च स्तर की मार्केटिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु उत्पादों की खरीदारी कर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया एवं प्रदर्शनी के लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक अशोक कुमार द्वारा विधानसभा सलोन क्षेत्र के अन्तर्गत नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिसमें विकास खण्ड सलोन 14, डीह 15 एवं छतोह 03 कुल 32 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार ने महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों एवं विभिन्न उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने हुनर, मेहनत और उद्यमशीलता के माध्यम से नए अवसरों का लाभ उठाएं तथा अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार ने सभी महिला समूहों की सदस्यों एवं जनपदवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व के०जी०वी०बी० राही, हरचन्दपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामगंज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें