ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
3 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत1 मिनट पढ़ें

भोपाल । आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारी पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

भोपाल । आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारी पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
भोपाल । आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारी पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित — सेहत | City News 24

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के अंतर्गत भोपाल स्थित आर आर डी में आपदा प्रबंधन के दौरान मनोसामाजिक देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं की आपदा पूर्व तैयारी एवं प्रभावी प्रतिक्रिया को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली की केंद्रीय क्षेत्रीय योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन बेंगलुरु की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के कुल 105 प्रतिभागियों को तीन चरणों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के दौरान मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ टीम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के उप संचालक डॉ. निशांत मिश्रा की सहभागिता में प्रतिभागियों को आपदा की परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहयोग प्रदान करने, तनाव एवं मानसिक आघात से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान, प्राथमिक मनोसामाजिक सहायता संकट के समय प्रभावी संवाद, सामुदायिक सहयोग तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना है, ताकि आपदा से प्रभावित व्यक्तियों एवं समुदायों को समय पर गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, प्रशिक्षित मानव संसाधन विकसित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें