ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
4 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत2 मिनट पढ़ें

भोपाल । पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के उप मुख्यमंत्री के निर्देश कॉलेजों में नए विभाग होंगे विकसित

भोपाल । पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के उप मुख्यमंत्री के निर्देश कॉलेजों में नए विभाग होंगे विकसित
भोपाल । पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के उप मुख्यमंत्री के निर्देश कॉलेजों में नए विभाग होंगे विकसित — सेहत | City News 24

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की वृहद समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विकास, मानव संसाधन की पूर्ति तथा विभागीय भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रदेश में संचालित पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश की समस्त कार्यवाही 15 नवम्बर 2026 के पूर्व पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां समय पर प्रारंभ हो सकें और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। प्रदेश के पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं सर्जिकल ऑनकोलॉजी विभाग विकसित करने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इन विभागों का विकास महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ मानव संसाधन एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारी उपकरणों की आवश्यकता, उनकी उपलब्धता तथा मानव संसाधन की पूर्ति की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें, जिससे इन विभागों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके। विशेषज्ञ चिकित्सकों की विभागीय स्तर पर नियुक्ति के लिए आवश्यक विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा संस्थानों की कार्यक्षमता के लिए अहम है। नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत चयन एवं साक्षात्कार सहित आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाए, ताकि रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्रता से की जा सके। अस्पताल प्रबंधकों की काउंसलिंग प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के मैदानी स्तर पर आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी), इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सृजन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन विभागों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया भी समय-सीमा में पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी विभागीय एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूर्ण की जाएं।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें