बदायूं: भाई दूज पर मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत, सड़क पर अचानक गाय आने से हुआ हादसा

थाना कादरचौक क्षेत्र में भाई दूज पर मायके में भाई को तिलक करने के लिए जा रही महिला की हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गफ्फार नगला निवासी हीराकली (45 वर्ष) अपने पुत्र अजय के साथ मंगलवार को करीब 11 बजे भाई दूज मनाने मायके गभियाई नगला जा रही थीं। रास्ते में ककोड़ा के पास सड़क पर अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के लिए बाइक चला रहे अजय ने ब्रेक लगाया तो हीराकली बाइक से सड़क पर गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बहन के मायके पहुंचने का इंतजार कर रहे भाई व अन्य परिजनों को जब हीराकली की मौत की खबर मिली तो उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। त्योहार के दिन हुए हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। महिला के छह बच्चे हैं।

बदायूं:पचास हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार से सटे बर्दिया गांव के नलकूप कक्ष के पास चमकीले लाल रंग का दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप (Oligodon kheriensis) दिखाई दिया।







