भाई दूज पर कादरचौक में सजीं मिठाई की दुकानें, थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

बदायूं। भाई दूज के पावन पर्व को लेकर विकासखंड कादरचौक के कस्बे में बाजारों में रौनक देखने को मिली। त्योहार के मद्देनजर मिठाई की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गईं, जहां बहनें और बेटियां मिठाई खरीदती नजर आईं।वहीं, त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानें सड़क से पीछे लगाएं, ताकि आवागमन बाधित न हो और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। थाना प्रभारी ने ठेला संचालकों को भी सड़क पर ठेले न लगाने की हिदायत दी। उन्होंने सभी से यातायात व्यवस्था बनाए रखने और शांति एवं अनुशासन के साथ त्योहार मनाने की अपील की।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए। पुलिस की सतर्कता के बीच भाई दूज का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

बदायूं:पचास हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार से सटे बर्दिया गांव के नलकूप कक्ष के पास चमकीले लाल रंग का दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप (Oligodon kheriensis) दिखाई दिया।







