ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

श्रावस्ती - सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, श्रावस्ती पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और रात्रि में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रावस्ती पुलिस ने यातायात माह नवंबर-2026 के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया

श्रावस्ती - सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, श्रावस्ती पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और रात्रि में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रावस्ती पुलिस ने यातायात माह नवंबर-2026 के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

🚨 BREAKING NEWS | श्रावस्ती 🚨

सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, श्रावस्ती पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप

मल्हीपुर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और रात्रि में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रावस्ती पुलिस ने यातायात माह नवंबर-2026 के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया। मल्हीपुर क्षेत्र के वीरगंज चौराहे पर आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान ट्रैक्टर, डंपर, ऑटो रिक्शा सहित विभिन्न वाहनों पर निःशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। पुलिस ने बताया कि इन टेपों से रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिलती है।

इस दौरान वाहन चालकों को राह-वीर योजना के बारे में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में ड्राइविंग न करने की अपील की गई।

पुलिस टीम ने पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी और लोगों को नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, सीओ यातायात आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी यातायात मो. शमीम के नेतृत्व में संचालित किया गया।

श्रावस्ती पुलिस का संदेश: सड़क पर आपकी सतर्कता किसी की जिंदगी बचा सकती है। यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।

Gaurav Sharma
Gaurav Sharma
Crime Reporter · City News 24
Gaurav Sharma | Journalist 📰 📍 Gilaula, Shravasti (UP) 🎙️ Ground Reporting | Local News ✍️ जनहित के मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग 📩 News/News Tip: DM
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें