राजस्व व पुलिस टीम ने सार्वजनिक चक रोड को कराया कब्जा मुक्त

हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के ग्राम दहिती सलकूपुर में सार्वजनिक चकरोड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रास्ते को कब्जामुक्त करा दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव में गाटा संख्या 1110 स्थित चकरोड पर अवैध कब्जा कर सार्वजनिक रास्ता बंद कर दिया गया था। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए राजस्व लेखपाल अफसर अली ने मौके पर पहुंचकर चकरोड की पैमाइश की और निशानदेही निर्धारित की। इसके बाद थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चकरोड से अवैध कब्जा हटवाया और सार्वजनिक रास्ते को खुलवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से सार्वजनिक रास्ते को लेकर बनी समस्या का समाधान हुआ। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया गया कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भोपाल । औद्योगिक विकास की बाधाओं का प्राथमिकता से करें निराकरण संभागायुक्त के निर्देश

डीएम व एसपी ने छठ पूजा के दृष्टिगत राजघाट एवं शहीद स्मारक सई नदी घाटों का किया निरीक्षण







