ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन3 मिनट पढ़ें

हरदोई में बिछड़ कर अकेली हूई ढाई साल की मासूम सोनाक्षी को मिला खाकी का सहारा सकुशल बरामद कर परिजनो की गोद में। पहुंचाया

कछौना पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने जीता परिजनो का दिल उप निरीक्षक समिक्षा कटियार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने निभाई अहम भूमिका

हरदोई में बिछड़ कर अकेली हूई ढाई साल की मासूम सोनाक्षी को मिला खाकी का सहारा सकुशल बरामद कर परिजनो की गोद में। पहुंचाया
कछौना पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने जीता परिजनो का दिल उप निरीक्षक समिक्षा कटियार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने निभाई अहम भूमिका — प्रशासन | City News 24

हरदोई कछौना खाकी वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मासूमों के लिए सुरक्षा, भरोसे और सहारे का मजबूत आधार भी बनती है। इसकी एक भावुक और सराहनीय मिसाल कोतवाली कछौना की मिशन शक्ति टीम ने पेश की। परिजनों से बिछड़ी करीब ढाई साल की मासूम बच्ची को पुलिस टीम ने अपनी तत्परता, सूझबूझ और संवेदनशीलता के चलते सकुशल बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। मासूम के सुरक्षित मिलने से जहां परिजनों की चिंता दूर हुई, वहीं परिवार में एक बार फिर खुशियां लौट आईं।

जानकारी के अनुसार थाना कछौना क्षेत्र के ग्राम रैंसो निवासी अनिल कुमार की करीब ढाई वर्षीय पुत्री सोनाक्षी किसी कारणवश अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। मासूम बच्ची का परिवार से अलग हो जाना परिजनों के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति थी। छोटी सी बच्ची की सुरक्षा को लेकर परिवार के लोग परेशान थे और उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए थे।

कछौना चौराहे पर अकेली मिली मासूम, मिशन शक्ति टीम ने दिखाई तत्परता इसी बीच आज सुबह मासूम सोनाक्षी कछौना चौराहे पर अकेली मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली कछौना की मिशन शक्ति टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। उप निरीक्षक समीक्षा कटियार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षा प्रदान करते हुए उसके परिजनों की जानकारी जुटाने और परिवार तक पहुंचाने के प्रयास शुरू किए। टीम की सक्रियता और संवेदनशीलता के चलते बच्ची की पहचान सुनिश्चित कर उसे सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया।

समीक्षा कटियार की संवेदनशील पहल, परिजनों को दिया भरोसे का संदेश

इस सराहनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक समीक्षा कटियार की भूमिका विशेष रूप से प्रशंसनीय रही। उन्होंने बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आमजन से भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा कहीं भी कोई मासूम बच्चा अकेला या भटका हुआ दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते उसकी मदद की जा सके।

बेटी को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस टीम ने मासूम सोनाक्षी को उसके पिता अनिल कुमार एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी नन्ही बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिवार के लिए यह पल किसी बड़ी खुशी से कम नहीं था। परिजनों ने कछौना पुलिस की मिशन शक्ति टीम एवं उप निरीक्षक समीक्षा कटियार के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। कछौना पुलिस की यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय समाज के कमजोर, असहाय और जरूरतमंद लोगों का सहारा बनना भी उसकी अहम जिम्मेदारी है। विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति टीम की ऐसी सक्रियता पुलिस और आमजन के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करती है। एक नन्ही जान को उसके अपनों से मिलाकर कछौना पुलिस ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें