ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

हरदोई संडीला में ईंट से वार कर पति की हत्या देवर गिरफ्तार

हरदोई संडीला में ईंट से वार कर पति की हत्या देवर गिरफ्तार
हरदोई संडीला में ईंट से वार कर पति की हत्या देवर गिरफ्तार — अपराध | City News 24

आलाकत्ल ईंट बरामद, अशराफ टोला में हुई वारदात से इलाके में सनसनी

हरदोई संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को राधा पत्नी राधेश्याम निवासी मोहल्ला अशराफ टोला ने थाना संडीला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके देवर घनश्याम कश्यप उर्फ बाबा पुत्र श्याम सुंदर कश्यप ने ईंट से हमला कर उनके पति राधेश्याम की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 421/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया। घटना की जांच के दौरान संडीला पुलिस ने नामजद आरोपी घनश्याम कश्यप उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नहीं, बल्कि घटना में प्रयुक्त बताई गई एक ईंट को आलाकत्ल के रूप में बरामद किया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह, उपनिरीक्षक हृदयराम यादव, उपनिरीक्षक दीनबंधु सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव, कांस्टेबल विकास, संजय और सागर शामिल रहे।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें