अपराध1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
30 लीटर शराब बरामद, 500 किलोग्राम लहन नष्ट

रायबरेली में 14 नवम्बर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार एवं थाना गुरुबक्शगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर एवं पथरीगढ़ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों तथा संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 500 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए।
संबंधित ख़बरें









