हरदोई बंद कमरे में मिला अधेड़ का सडा शव दुर्गंध से मचा हड़कंप

हरदोई बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली में शनिवार को एक बंद मकान के कमरे से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से गांव में हड़कंप मच गया। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण पड़ोसियों को घटना की भनक लगी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी 9006 और बघौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मृतक की पहचान नंद किशोर मौर्य (पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद मौर्य), निवासी ग्राम बरौली, थाना बघौली के रूप में हुई है। वे मकान के अंदर बंद कमरे में मृत अवस्था में मिले। परिवार में अकेले रहने वाले नंद किशोर मौर्य घर में अकेले ही जीवनयापन कर रहे थे। उनके साथ कोई अन्य सदस्य नहीं रहता था।
शनिवार 14 नवंबर 2026 को ग्राम बरौली निवासी प्रेम कुमार सिंह (पुत्र स्वर्गीय जसकरण सिंह) ने डायल 112 पर शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक के चचेरे भाई हरिद्वारे (पुत्र रामपाल) ने भी पुलिस को जरूरी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया किसी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।









