ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

हरदोई शाहाबाद में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप दिवाली तोड़ने के विरोध करने पर पिता पुत्र को पीटा

हरदोई शाहाबाद में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप दिवाली तोड़ने के विरोध करने पर पिता पुत्र को पीटा
हरदोई शाहाबाद में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप दिवाली तोड़ने के विरोध करने पर पिता पुत्र को पीटा — अपराध | City News 24

हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगियामा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले घर की बनी हुई दीवार तोड़ दी और जब इसका विरोध किया गया तो लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर पिता और उनके दो पुत्रों को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

ग्राम निवासी वकीलउद्दीन पुत्र बशीर ने शाहाबाद कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 15 नवंबर की सुबह जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी समसुद्दीन पुत्र पच्चा, समयुद्दीन, कुतुबुद्दीन, जियाउद्दीन पुत्रगण समयुद्दीन तथा समीउद्दीन की मां ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने उनके घर की बनी हुई दीवार तोड़ दी।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने और उनके पुत्रों ने दीवार तोड़ने का विरोध किया तो सभी आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में वकीलउद्दीन और उनके दोनों पुत्र घायल हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को कोतवाली लेकर पहुंची, जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 115(2), 351(3) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें