ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

भोपाल । न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथॉन आयोजित पांच सौ प्रतिभागि हुए शामिल

भोपाल । न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथॉन आयोजित पांच सौ प्रतिभागि हुए शामिल
भोपाल । न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथॉन आयोजित पांच सौ प्रतिभागि हुए शामिल — प्रशासन | City News 24

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल द्वारा न्यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत 15 नवंबर को जिला न्यायालय परिसर में भव्य मैराथन एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजन में लगभग 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन एवं वॉकथॉन जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर वल्लभ भवन तक पहुंची तथा वहां से वापस लौटकर पुनः जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकारों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। यह आयोजन 14 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे न्यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हिमांशु कौशल के प्रभावी निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पैरालीगल वॉलंटियर्स एवं विधि के विद्यार्थियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मैराथन एवं वॉकथॉन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में श्री राम द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में सुश्री मिताक्षी प्रथम रहीं। दोनों विजेताओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।आयोजन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाने, नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने तथा निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने विधिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें