ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

रायबरेली में डीएम की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को दिया गया प्रशिक्षण

निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण

रायबरेली में डीएम की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को दिया गया प्रशिक्षण
निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 16 नवम्बर 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में राना बेनी माधव बक्श सिंह ऑडिटोरियम में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यवाहियों, निर्वाचन से जुड़े अधिनियमों एवं नियमों, ईसीआईनेट (ECINET), बीएलओ ऐप सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली तथा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया, ताकि पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सम्पन्न कराया जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरान्त अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर जनपद के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे निर्वाचन संबंधी सभी कार्यवाहियों का सुचारु एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में विधानसभा क्षेत्र 179-हरचन्दपुर एवं 180-रायबरेली, द्वितीय पाली में विधानसभा क्षेत्र 182-सरेनी एवं 183-ऊँचाहार तथा तृतीय पाली में विधानसभा क्षेत्र 177-बछरावां (अ०जा०) एवं 181-सलोन (अ०जा०) के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर बल देते हुए कहा कि निर्वाचक नामावलियों का शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन होना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। अतः सभी संबंधित कार्मिक आयोग के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अनुपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें