ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

रायबरेली जिलाधिकारी ने पुस्तक मेले का किया भ्रमण, बच्चों की कला प्रतिभा और स्वास्थ्य शिविर की सराहना

पोषण पोटली वितरण कर दिया टीबी मुक्त समाज का संदेश

रायबरेली जिलाधिकारी ने पुस्तक मेले का किया भ्रमण, बच्चों की कला प्रतिभा और स्वास्थ्य शिविर की सराहना
पोषण पोटली वितरण कर दिया टीबी मुक्त समाज का संदेश — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 17 नवम्बर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज फिरोजगांधी ड्रिगी कॉलेज के परिसर में आयोजित आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले जैसे आयोजन समाज को पुस्तकों, साहित्य और संस्कृति से जोड़ने के साथ बच्चों एवं युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर माध्यम हैं। जिलाधिकारी ने कैनवस क्लब के स्टॉल का विशेष रूप से अवलोकन किया। क्लब द्वारा बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग एवं अन्य कलात्मक विधाओं का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने की जानकारी दी गई। अभिषेक वर्मा ने जिलाधिकारी को बच्चों की बनाई कलाकृतियों और प्रशिक्षण गतिविधियों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। मेले में जिला क्षय रोग विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। लोगों ने शिविर में पहुंचकर इन सेवाओं का लाभ उठाया। पुस्तक मेला समिति एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनभागीदारी के तहत टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने सांकेतिक रूप से लाभार्थियों को पोषण पोटली वितरित की। इस अवसर पर टीबी मरीजों के उपचार के साथ पोषण के महत्व और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही इसे प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें